05/05/24 | 9:51 am | PM Modi

Print

पीएम मोदी अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन कर आज करेंगे रोड शो

प्रधानमंत्री और भाजपा के शीर्ष नेता नरेन्द्र मोदी शनिवार को अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन कर रोड शो करेंगे। रोड शो को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। यह रोड शो राममंदिर के गेट से शुरू होकर लता मंगेशकर चौक तक जाएगा। इस दौरान रामपथ के दोनों ट्रैक के किनारे उनके स्वागत के लिए तय 80 प्वाइंट पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होंगे। यह रोड शो शाम चार बजे राम जन्मभूमि पथ से शुरू होकर लता मंगेशकर चौक तक 1:9 किमी दूरी तय करेगा, जिसे कवर करने में दो घंटे का समय लगेगा।

पीएम मोदी ने कानपुर में किया रोड शो

उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व शुक्रवार को मोदी ने विभिन्न राज्यों में कई रैलियों को संबोधित करने के बाद कानपुर में एक रोड शो किया और उससे पहले कानपुर के गुमटी गुरुद्वारा में मत्था टेका।

इससे पहले बीते शनिवार को पीएम मोदी झारखंड में दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन पलामू जिले में भाजपा प्रत्याशी बीडी राम के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। पलामू के चियांकी हवाई अड्डे पर आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि वे संविधान को आंच नहीं आने देंगे। पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को किसी हाल में छिनने नहीं देंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि मेरे जीवन को आप भली-भांति जानते हैं। मैं गरीबी का जीवन जीकर आया हूं। गरीब की जिंदगी कितनी तकलीफ वाली होती है, उससे मैं गुजरते-गुजरते यहां आया हूं। इसलिए 10 वर्षों में गरीब कल्याण की हर योजना की प्रेरणाओं ने मेरे अपने जीवन के अनुभव से जन्म लिया है। ये आंसू वही समझ सकता है, जिसने गरीबी देखी हो, जिसने मां को धुंए में खासते देखा नहीं उसे ये आंसू कभी समझ नहीं आ सकते।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...