पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी, जनहितैषी शासन की सराहना की

PM Modi, Arunachal Pradesh, Chief Minister Pema Khandu,के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि खांडू ने जनहितैषी शासन और युवा विकास के जरिए अपनी खास पहचान बनाई है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी समर्पित सेवा को सराहते हुए अरुणाचल को विकास का केंद्र बनाने में उनके योगदान की प्रशंसा की। 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने अपने जनहितैषी शासन और युवा विकास पर केंद्रित शासन के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी एक्स पर किया पोस्ट

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा कि पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम मोदी के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश को विकास का केंद्र बनाने और यहां के नागरिकों को सशक्त बनाने में आपकी समर्पित सेवा सराहनीय है। मैं आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

अन्य नेताओं ने भी पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पोस्ट में लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के कर्मठ एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री, साथी श्री पेमा खांडू जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा हेतु ऊर्जा प्रदान करें, मेरी मंगलकामनाएं।”

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने एक्स पोस्ट में लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, यही ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के लोकप्रिय व कर्मठ मुख्यमंत्री पेमा खांडू, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यश प्रदान करें, यही कामना है।” (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

3 hours ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...