पीएम मोदी के कला-संस्कृति को प्रोत्साहन देने के प्रयास सराहनीय : रवीना टंडन

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की तारीफ की है। उनका कहना है कि भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत को दुनियाभर में ज्यादा पहचान मिलनी चाहिए। दरअसल, रवीना हाल ही में मुंबई की जहांगीर आर्ट गैलरी में एक आर्ट एग्जिबिशन देखने पहुंची थीं। इस दौरान बातचीत में उन्होंने भारत की कला, हस्तशिल्प, संगीत और साहित्य की परंपरा पर बात की। बात करते हुए रवीना ने कहा, ”मुझे लगता है कि हमारा देश, जिसे हम भारतवर्ष कहते हैं और पहले अखंड भारत के नाम से भी जानते थे, दुनिया भर में अपनी कला, हस्तशिल्प, संगीत, साहित्य और यहां तक कि पढ़ाई के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए जाना जाता था। चाहे विज्ञान हो, ज्योतिष हो या कोई और क्षेत्र, हमारी अपनी एक खास पहचान रही है।”

रवीना ने कहा, ”ऐसा नहीं है कि हमारे भारत में प्रतिभा की कमी है। हमारा देश प्रतिभा से भरा हुआ है। लेकिन हां, कला के इन रूपों को आगे लाने और इनके बारे में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भारतीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल पर रवीना ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, ”अगर हमारे माननीय प्रधानमंत्री इस दिशा में पहल कर रहे हैं, तो मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है। हमारे देश में पहले भी और आज भी जिस तरह की कला मौजूद है, उसे दुनिया भर में पहचान मिलनी चाहिए। उसे और ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए हमें लगातार प्रयास करने होंगे।”

जहांगीर आर्ट गैलरी में रवीना अपनी दोस्त और आर्टिस्ट शिवाली भोजबल की पेंटिंग्स देखने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने शिवाली की क्रिएटिविटी की तारीफ की। एक्ट्रेस ने बताया कि वह शिवाली को कई सालों से जानती हैं, लेकिन उनकी पेंटिंग्स में नजर आने वाली अलग-अलग थीम और कल्पनाशीलता देखकर वह खुद भी हैरान रह गईं। रवीना ने कहा, ”यह आर्ट एग्जिबिशन एक ऐसी शानदार शख्सियत ने तैयार की है, जिन्हें मैं अपनी दोस्त मानती हूं और बहुत अच्छी तरह जानती हूं।

मुझे लगता है कि वह मल्टीटास्कर हैं। उनकी कला का यह एक अलग पहलू है। वह शिवाली भोजबल हैं, जो इस समय मेरे साथ यहां मौजूद हैं और इन पेंटिंग्स की क्रिएटर हैं। मैं उन्हें कई सालों से जानती हूं, लेकिन एक दोस्त और आर्टिस्ट के तौर पर उनकी क्रिएटिविटी देखकर मैं खुद भी हैरान हूं।” पेंटिंग्स की खासियत बताते हुए उन्होंने कहा कि हर पेंटिंग में कुछ अलग देखने को मिलता है। हर तस्वीर की अपनी प्रेरणा और अलग विजुअल अपील है, जो उसे दूसरी पेंटिंग्स से अलग बनाती है।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

7 hours ago | 1. Dussehra Traditions and Cultural Significance

विजयादशमी : परंपरा, पराक्रम, न्याय और आध्यात्मिक चेतना की विजय गाथा

भारतीय संस्कृति की विशिष्टता इस बात में निहित है कि वह अपने पर्वों के माध्यम से केवल अतीत की स्म...

19/10/26 | 10:06 am | हिमाचल प्रदेश

कुल्लू दशहरा: जहां नहीं होता रावण दहन, भगवान रघुनाथ की रथयात्रा है मुख्य आकर्षण

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 21 से 27 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा...