पीएम मोदी का कर्नाटक दौरा आज : बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन और 3 वंदे भारत ट्रेनों का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को एक दिवसीय दौरे पर कर्नाटक जाएंगे, जहां वे शहरी परिवहन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, साथ ही नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री आज सुबह लगभग 11 बजे बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे और तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रवाना करेंगे। इनमें बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा, और नागपुर (अजनी) से पुणे के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इन आधुनिक ट्रेनों से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा, यात्रा समय घटेगा और यात्रियों को विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव मिलेगा।

इसके बाद प्रधानमंत्री बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन को हरी झंडी दिखाएंगे और आरवी रोड (रगिगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक की सवारी करेंगे। यह येलो लाइन बेंगलुरु मेट्रो फेज-2 का हिस्सा है, जिसकी लंबाई 19 किलोमीटर से अधिक है और इसमें 16 स्टेशन हैं। आरवी रोड (रगिगुड्डा) से बोम्मसंद्रा तक यह मार्ग लगभग 7,160 करोड़ रुपये की लागत से बना है। इस लाइन के शुरू होने से बेंगलुरु मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई 96 किलोमीटर से अधिक हो जाएगी, जिससे लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा।

पीएम मोदी बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 का करेंगे शिलान्यास

दोपहर लगभग 1 बजे, प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कई शहरी कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 का शिलान्यास भी शामिल है, जिसकी लागत 15,610 करोड़ रुपये से अधिक है। फेज-3 में 44 किलोमीटर से अधिक लंबा मार्ग और 31 एलिवेटेड स्टेशन होंगे, जो शहर के आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक और शैक्षणिक क्षेत्रों को जोड़ेगा।

इन परियोजनाओं से बेंगलुरु में सार्वजनिक परिवहन को नई गति मिलेगी, यातायात जाम कम होगा और बढ़ती आबादी एवं आर्थिक गतिविधियों को बेहतर आधार मिलेगा।-(PIB)

RELATED ARTICLES

6 mins ago | female labour participation India 2025

भारत के कार्यबल में महिलाओं का बढ़ता दबदबा, बदल रही आर्थिक तस्वीर

कुछ समय पहले तक भारत में महिलाओं के अधिकांश कार्य अनदेखे रह जाते थे। उनका काम घरों, पारिवारिक उद...

19 mins ago | Ashutosh Gowariker IFFI 2026 director

57वें आईएफएफआई की कमान गोवारिकर के हाथों में, नवंबर में गोवा में आयोजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गोवा में आयोजित होने वाले 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत...

45 mins ago | Aayushman Bharat labour benefits UP

श्रमिक अधिकारों पर सीएम योगी का सख्त संदेश, ‘काम का पूरा दाम देना होगा’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान...