26/02/26 | 9:28 pm

Print

 ‘अंडरकवर एजेंट्स’ के साथ पीएम मोदी की फोटो, सेल्फी मोड में ‘फौदा’ स्टार्स

पीएम मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब उन्होंने ‘अंडरकवर एजेंट्स’ के साथ सेल्फी ली! भारत के पीएम ने इसे सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट भी किया और लंबी सांस भी ली। पीएम मोदी के साथ तस्वीर में 8 लोग दिख रहे हैं। सभी के चेहरे प्रधानमंत्री से मिलकर दमक रहे हैं। इस सेल्फी को पोस्ट करते हुए पीएम ने लिखा- शुक्र है, सिर्फ एक सेल्फी की ही इन्हें जरूरत थी, कोई अंडरकवर काम नहीं था!

दरअसल, इस तस्वीर में दिख रहे अंडरकवर इजरायल के लोकप्रिय ओटीटी सीरीज फौदा के रणबांकुरे हैं। रणबांकुरे यानी इस सीरीज को बनाने और इसमें काम करने वालों की एक टीम जो इजरायल की ओर से युद्ध के मैदान में अपना जौहर भी दिखा चुके हैं।

‘फौदा’ इजरायल के सबसे लोकप्रिय टीवी/ओटीटी सीरीज में से एक है, जिसे इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के पूर्व सैनिकों लियोर रज और एवी इश्कारोफ ने बनाया है। इस सीरीज का पहला संस्करण 2015 में टीवी पर टेलीकास्ट हुआ, लेकिन फिर 2016 में नेटफ्लिक्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया था। इस शो को अरबी और हिब्रू में फिल्माया गया है; नेटफ्लिक्स पर यह इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ देखी जा सकती है।

2023 में इस सीरीज का एक अहम सदस्य हमास के साथ लड़ते हुए शहीद हो गया था। मातम मीर नाम का क्रू मेंबर सेना के लिए लड़ते हुए मारा गया था। ‘फौदा’ में इजरायली रक्षा बल और खुफिया एजेंसियों को फिलिस्तीन और गाजा में अपने दुश्मनों से निपटते दिखाया गया है। इस शो ने ढेर सारे अवॉर्ड्स भी जीते। साल 2016 में इजरायली अकादमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ड्रामा सीरीज से नवाजा गया।

RELATED ARTICLES

13 mins ago | Jared Kushner Putin Meeting

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ मॉस्को में...

03/09/26 | 11:34 am | 000 Crore Business

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार होने की उम्मीद

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर है। बड़े पैमाने पर लोग खरीदारी कर रहे हैं...

03/09/26 | 10:52 am | AI Data Centers

एआई डेटा सेंटरों का विरोध करने वाले गंवा देंगे बड़ा आर्थिक अवसर : हॉवर्ड लटनिक

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक ने कहा क‍ि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) डेटा सेंटरों को...