पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा- ‘सबको मिले छठी मैया का आशीर्वाद’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ के शुभारंभ पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी व्रतियों को नमन करते हुए कामना की कि सबको छठी मैया का आशीर्वाद मिले।

नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय पावन अनुष्ठान

एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज नहाय-खाय है। सभी व्रतियों को मेरा नमन। सबको छठी मैया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी छठ पर्व के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह महापर्व लोकआस्था, पवित्रता और अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। भगवान सूर्य की उपासना और छठी मैया की आराधना को समर्पित यह पर्व हमारी समृद्ध आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परंपरा का अनुपम प्रतीक है। उन्होंने सभी व्रतियों को सादर नमन करते हुए सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की।

दिल्ली और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी दी बधाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस बार दिल्ली में छठ महापर्व और भव्य होगा। मुनक नहर के दोनों किनारों पर 11 किलोमीटर लंबे सुंदर छठ घाट तैयार किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुविधापूर्वक पूजा कर सकें। उन्होंने छठी मैया से हर परिवार पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी भगवान भास्कर और छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

48 seconds ago | ओडिशा

ओडिशा के 25 जिलों में 68 हाईवे सुविधा केंद्र शुरू, महिला स्वयं सहायता समूह संभाल रहे संचालन

ओडिशा सरकार ने राज्य के 25 जिलों में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के किनारे 68 वे-साइड एमेनिटी से...

12 mins ago | TB

टीबी मृत्यु दर घटाने में भारत ने वैश्विक औसत को पीछे छोड़ा, 10 साल में 38% की गिरावट

भारत में वर्ष 2015 के मुकाबले 2025 में तपेदिक (टीबी) से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई ह...