मिशन लाइफ से फिर जाग रहीं भारत की पुरानी संरक्षित परंपराएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के एक लेख को साझा किया है, जिसमें बताया गया है कि भारत का मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) कैसे पारंपरिक संरक्षण प्रणालियों को फिर से जीवंत कर रहा है। 

पीएम मोदी ने कहा कि भूपेंद्र यादव का यह लेख अवश्य पढ़ा जाना चाहिए

प्रधानमंत्री ने कहा कि भूपेंद्र यादव का यह लेख अवश्य पढ़ा जाना चाहिए, जिसमें उन्होंने बताया है कि तमिलनाडु के एरी टैंक सिस्टम से लेकर राजस्थान के जोहड़ तक भारत की पुरानी जल संरक्षण परंपराओं को मिशन लाइफ ने नया जीवन दिया है। इन परंपराओं को अब पृथ्वी सेवा के रूप में देखा जा रहा है। 

भूपेंद्र यादव ने लेख में बताया- भारत का मिशन लाइफ कैसे सदियों पुरानी संरक्षण परंपराओं को फिर से कर रहा जीवित 

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा कि यह लेख जरूर पढ़ें। इसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया है कि भारत का मिशन लाइफ कैसे सदियों पुरानी संरक्षण परंपराओं को फिर से जीवित कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि असली स्थिरता बातचीत से नहीं, बल्कि पोषण और संरक्षण से शुरू होती है। (इनपुट-एजेंसी)

https://x.com/PMOIndia/status/1985608806920003823

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

3 hours ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...