पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, कहा-उत्साह सबसे बड़ा बल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्साह और दृढ़ संकल्प की शक्ति को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए उत्साह सबसे बड़ी ताकत होती है।

एक्स पर यह सुभाषित किया साझा

प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुरुवार को एक्स पर यह सुभाषित साझा किया, “उत्साहो बलवानार्य नास्त्युत्साहात् परं बलम्। सोत्साहस्यास्ति लोकेऽस्मिन् न किञ्चिदपि दुर्लभम्॥”

सुभाषित का अर्थ

इस सुभाषित का अर्थ है कि उत्साह सबसे बड़ा बल है और उत्साही व्यक्ति के लिए इस दुनिया में कुछ भी दुर्लभ या असंभव नहीं है। प्रधानमंत्री का साझा किया गया संदेश लोगों को सकारात्मक सोच, परिश्रम और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

3 hours ago | BRICS Summit 2026

BRICS Summit से पहले सुरक्षा कड़ी, दिल्ली के 300 किमी दायरे में UAV और लाइट विमान पर रोक

दिल्ली में होने वाले BRICS Summit को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत नागर विमानन...

4 hours ago | Heathrow Airport Disruption

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम ठप, एक हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेवाओं में आई तकनीकी खराबी के कारण पूरे देश में एक हजार से अधिक ...