दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज, बैठकों के लिए सहयोगी दलों के नेताओं का जमावड़ा

 

देश की राजधानी दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। चुनाव नतीजे आने के बाद बुधवार को एनडीए गठबंधन और इंडी गठबंधन के नेताओं का जमावड़ा लगने लगा है। सत्ता और विपक्ष के नेताओं का दिल्ली आने के साथ बैठकों का दौर जारी है। भाजपा अपने दम पर 240 सीटें लाई है। उसे सरकार बनाने के लिए अपने दो घटक दलों जदयू और टीडीपी के साथ की जरूरत है। नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली वे जिस फ्लाइट से पहुंचे हैं, उसमें विपक्ष के उनके पुराने साथी राजद नेता तेजस्वी यादव भी थे।

नेताओं का लगा दिल्ली में जमावड़ा
वहीं नीतीश ने दिल्ली आने पर पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। दूसरी ओर दिल्ली पहुंचे एनसीपी-शरद पवार गुट के नेता शरद पंवार ने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार और एन चंद्रबाबू नायडू से कोई बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की बैठक में अगर फैसला लिया जाता है तो वे बातचीत का कोई निर्णय लेंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी इंतजार किया जा रहा है। उनकी नीतीश कुमार से फ्लाइट में मुलाकात हुई थी। हमने एक दूसरे को बधाई दी। बाकी आगे क्या होता है। यह आगे सामने आयेगा। द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी दिल्ली पहुंच गए हैं।

जनता दल सेक्युलर के नेता पीएम आवास की बैठक के लिए आमंत्रित
जनता दल सेक्युलर के नेता एचडी कुमार स्वामी भी दिल्ली पहुंचे हैं। उनका कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे पीएम आवास में आज की बैठक के लिए आमंत्रित किया है। मैं हमारी तरफ से बिना किसी बड़े एजेंडे के बैठक में शामिल हो रहा हूं।’ हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिना किसी बाधा के सरकार बनाना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...