प्रसार भारती ने मीडिया को अपने प्लेटफॉर्म PB-SHABD से मुफ्त समाचार सेवाएं लेने के लिए किया आमंत्रित

प्रसार भारती ने भारत के सभी अखबारों, पत्रिकाओं और टीवी चैनलों को अपने न्यूजवायर प्लेटफॉर्म, प्रसार भारती शेयर्ड ऑडियो विजुअल्स फॉर ब्रॉडकास्ट एंड डिसेमिनेशन (PB-SHABD) पर पंजीकरण करने के लिए आमंत्रित किया है। इससे उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले समाचार और मल्टीमीडिया कंटेंट तक निःशुल्क पहुंच की सुविधा मिलेगी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान कर इसकी जानकारी दी है।

पीबी-शब्द को मार्च 2024 में लॉन्च किया गया। पी-शब्द प्रतिदिन 800 से ज़्यादा समाचार विभिन्न भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराता है, जिनमें 40 से अधिक विविध श्रेणियां शामिल हैं। इस प्लेटफ़ॉर्म पर प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं के लाइव फ़ीड, विज़ुअल कंटेंट का एक समृद्ध संग्रह और नियमित रूप से प्रकाशित व्याख्यात्मक और शोध-आधारित लेख भी शामिल हैं। सभी सामग्री (कंटेंट) को उपयोग किए जाने वाले फार्मेट में उपलब्ध कराया जाता है, जिससे मीडिया संगठनों और कंटेंट क्रिएटर के लिए पहुंच आसान हो जाती है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू की अध्यक्षता में हाल ही में हुई बैठक में प्रामाणिक और बोधगम्य जानकारी का व्यापक प्रसार सुनिश्चित करने के लिए सभी विश्वसनीय मीडिया संगठनों को इसमें शामिल करने पर जोर दिया गया।

मीडिया संगठन इस प्लेटफॉर्म के बारे में अधिक जानकारी shabd.prasarbharati.org पर प्राप्त कर सकते हैं और आधिकारिक ब्रोशर को https://shabd.prasarbharati.org/public/assets/E-brochure_SHABD_balanced%20final_web.pdf पर देखा जा सकता है। आपको बता दें कि यह
पंजीकरण निःशुल्क है और shabd.prasarbharati.org/register पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक सहायता के लिए कृपया पीबी-शब्द की सहायक निदेशक जयंती झा से उनके ई-मेल: jha.jayanti16[at]gmail[dot]com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।(PIB)

 

RELATED ARTICLES

24 mins ago | female labour participation India 2025

भारत के कार्यबल में महिलाओं का बढ़ता दबदबा, बदल रही आर्थिक तस्वीर

कुछ समय पहले तक भारत में महिलाओं के अधिकांश कार्य अनदेखे रह जाते थे। उनका काम घरों, पारिवारिक उद...

37 mins ago | Ashutosh Gowariker IFFI 2026 director

57वें आईएफएफआई की कमान गोवारिकर के हाथों में, नवंबर में गोवा में आयोजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गोवा में आयोजित होने वाले 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत...

1 hour ago | Aayushman Bharat labour benefits UP

श्रमिक अधिकारों पर सीएम योगी का सख्त संदेश, ‘काम का पूरा दाम देना होगा’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान...