चोट से उबरकर प्रतीका रावल की भारतीय महिला टीम में वापसी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को बताया कि प्रतीका रावल को चोट से पूरी तरह ठीक होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे की यह वनडे सीरीज 24 फरवरी से शुरू होगी। पहला मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जाएगा, जबकि बाकी दो मैच होबार्ट में होंगे। इस समय दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज चल रही है, जिसमें भारतीय महिला टीम 1-0 से आगे है। यह सीरीज 21 फरवरी को समाप्त होगी। इसके बाद 6 मार्च को पर्थ में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा।

प्रतीका रावल 26 अक्टूबर से मैदान से बाहर थीं। महिला विश्व कप के लीग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते समय उनके दाहिने टखने और घुटने में चोट लग गई थी। बारिश के कारण वह मैच पूरा नहीं हो सका था। चोट के चलते वह टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में भी नहीं खेल पाईं। इससे पहले उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पहली बार टीम में चुना गया था।

बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि महिला चयन समिति ने चल रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे के तहत होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए प्रतीका रावल को टीम में शामिल किया है। बोर्ड ने कहा, “विमेंस सिलेक्शन कमिटी ने ऑस्ट्रेलिया विमेंस के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए प्रतीक रावल को इंडिया की टीम में शामिल किया है, जो ऑस्ट्रेलिया के चल रहे मल्टी-फॉर्मेट टूर का हिस्सा है।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, “प्रतीका रावल ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और अक्टूबर में आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के दौरान लगी अपनी टखने की चोट से पूरी तरह ठीक हो गई हैं।”

अपनी चोट से पहले, 24 साल की ओपनिंग बल्लेबाज वनडे विश्व कप में इंडिया की सबसे बेहतरीन परफॉर्मर में से एक थीं, और टीम के लिए 308 रन बनाकर दूसरी सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं, जिसमें एक सेंचुरी और एक हाफ-सेंचुरी शामिल है।

रावल ने दिसंबर 2024 में अपना वनडे डेब्यू किया और तुरंत सफलता भी हासिल की। 24 पारियों में, उन्होंने 50.45 की एवरेज और 82.83 के स्ट्राइक रेट से 1110 रन बनाए हैं और टॉप ऑर्डर में बड़ा योगदान दिया है। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें इस महीने की शुरुआत में अपना पहला बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), उमा छेत्री (विकेट कीपर), काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, प्रतीक रावल

(इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

14 hours ago | Asian Games 2026

जापान में मनसुख मांडविया ने किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान के नागोया में 'संडे ऑन साइकिल' अभियान ...

19/09/26 | 4:05 pm | 20th Asian Games

Asian Games 2026: आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों का आगाज

20वें एशियाई खेलों का शनिवार को जापान के आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-...