राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तिरुवरूर केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हुईं शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बुधवार को तमिलनाडु के त्रिची पहुंचीं, जहां उनका राज्यपाल आर.एन. रवि, मंत्री के.एन. नेहरू, अन्बिल महेश पोय्यामोझी और वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति यहां से तिरुवरुर गईं, जहां उन्होंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इसके बाद शाम को वह त्रिची के श्रीरंगम श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में दर्शन करेंगी।

इससे पहले मंगलवार को चेन्नई में सिटी यूनियन बैंक की 120वीं स्थापना दिवस समारोह में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना भारत की बैंकिंग व्यवस्था की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को विकास के इंजन में बदलने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने स्टार्ट-अप्स से लेकर स्मार्ट सिटीज तक कई क्षेत्रों में बैंकों की भागीदारी पर जोर दिया और कहा कि बैंक विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बन सकते हैं।

राष्ट्रपति ने यह भी स्वीकार किया कि वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रगति के बावजूद डिजिटल साक्षरता, इंटरनेट की उपलब्धता और वित्तीय जागरूकता जैसी चुनौतियां अब भी बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि पेमेंट बैंक, डिजिटल वॉलेट और बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट्स ने दूरदराज गांवों तक सेवाएं पहुंचाई हैं, लेकिन इन चुनौतियों से निपटना अभी भी आवश्यक है।

उन्होंने जोर दिया कि भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और इसमें बैंकिंग उद्योग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति मुर्मु की यह कर्नाटक और तमिलनाडु की 1 से 3 सितंबर तक की यात्रा का हिस्सा है। इससे पहले 1 सितंबर को उन्होंने कर्नाटक के मैसूरु में अखिल भारतीय वाक एवं श्रवण संस्थान (AIISH) की हीरक जयंती में शिरकत की थी। 2 सितंबर को वह तमिलनाडु के चेन्नई में सिटी यूनियन बैंक की 120वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्य अतिथि रहीं।-(ANI)

RELATED ARTICLES

30/04/26 | 4:27 pm | New York City Mayor Zohran Mamdani; Britain King Charles

कोहिनूर को लेकर न्यूयार्क के मेयर का बड़ा बयान, बोले-हीरा भारत से की ब्रिटिश लूट का प्रतीक

उपनिवेश-विरोधी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा ह...

23/04/26 | 5:35 pm | All India Institute of Ayurveda Sciences

उपराष्ट्रपति ने ऋषिकेश एम्स के विस्तार की सराहना की, कहा-स्वास्थ्य सेवा अस्पतालों से परे होनी चाहिए

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज गुरुवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद...