प्रतिक्रिया | Tuesday, April 01, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

राष्ट्रपति मुर्मु ने नेपाल के सेना प्रमुख को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में आज गुरुवार को सुप्रबल जनसेवाश्री जनरल अशोक राज सिगदेल को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की।

https://x.com/rashtrapatibhvn/status/1867109016431890834

नेपाली सेना के प्रमुख हैं अशोक राज सिगदेल

अशोक राज सिगदेल नेपाली सेना के प्रमुख हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष अलंकरण समारोह में अशोक राज सिगदेल को उनकी सराहनीय सैन्य शक्ति और भारत के साथ नेपाल के दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और बढ़ावा देने में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।

11 से 14 दिसंबर तक भारत की यात्रा पर हैं नेपाल के सेनाध्यक्ष

नेपाल के सेनाध्यक्ष सुप्रबल जनसेवाश्री जनरल अशोक राज सिगदेल 11 से 14 दिसंबर तक भारत की यात्रा पर हैं। जनरल अशोक राज सिगदेल की यात्रा का उद्देश्य भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग सुदृढ़ करना और दोनों देशों के बीच सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करना है।

नेपाल के सेना प्रमुख ने 11 दिसंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और साउथ ब्लॉक लॉन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। 

आगंतुकों: 21819806
आखरी अपडेट: 1st Apr 2025