10/04/24 | 8:49 pm | eid

Print

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी ईद की बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें शांतिपूर्ण जीवन जीने के साथ समाज की खुशहाली और समृद्धि के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ईद -उल-फितर के मुबारक मौके पर मैं सभी देशवासियों और विदेश में रहने वाले भारतीयों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

उन्होंने कहा कि रमजान के पवित्र माह के दौरान कठोर उपवास के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। एकता और सद्भाव बढ़ाने वाला यह पर्व हमें क्षमा और दान करने की शिक्षा भी देता है। ईद गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद करने और उनके साथ खुशियां बांटने का अवसर है। यह त्योहार हमें शांतिपूर्ण जीवन जीने तथा समाज की खुशहाली और समृद्धि के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि ईद के पवित्र त्योहार पर प्रेम, करुणा के मानवीय आदर्शों का प्रसार करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि ईद-उल-फितर के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। पवित्र माह रमज़ान की समाप्ति पर मनाए जाने वाली ईद-उल-फितर का सांस्कृतिक रूप से विशेष महत्व है। कृतज्ञता और भाईचारे की भावना के प्रतीक इस त्योहार के केंद्र में करुणा, उदारता और एकता के मूल्य स्थापित हैं, जो हमारे विविधतापूर्ण राष्ट्र की मूल भावना को परिलक्षित करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि ईद का यह पावन अवसर सभी के जीवन में हर्षोल्लास, परिपूर्णता और शुभाशीष लेकर आए।

RELATED ARTICLES

19/09/26 | 11:49 am | environmental protection

हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य' पर आयोजित अंतर्...

19/09/26 | 8:23 am | AIIMS New Delhi

एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 16 और 17 सितंबर को सुपर माइक्रोसर्जरी ...

18/09/26 | 3:06 pm | Bhupender Yadav

भारत में जन्मी चीता केजीपी 12 ने चार नए शावकों को जन्म दिया, देश में चीतों की संख्या बढ़कर 56 हुई

प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के मौके पर श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी ...