प्रतिक्रिया | Friday, March 14, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बठिंडा में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय और एम्स दीक्षांत समारोहों में होंगी शामिल 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मंगलवार से पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के दो दिन के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु पंजाब के भठिंडा में पंजाब केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान-एम्‍स के दीक्षांत समारोहों में भाग लेंगी। 

पंजाब के राज्यपाल व कई गणमान्य रहेंगे उपस्थित

इस दौरान पंजाब के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया दोनों कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के साथ उपस्थित रहेंगे। इन कार्यक्रमों में अन्य गणमान्य व्यक्ति भी भाग लेंगे। दोनों कार्यक्रम स्‍थलों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

इससे पहले सोमवार को राष्ट्रपति मुर्मु हरियाणा हरियाणा के हिसार में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थीं।

आगंतुकों: 20157172
आखरी अपडेट: 14th Mar 2025