09/04/24 | 1:35 pm

Print

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों विभिन्न उत्सवों की दी शुभकामनाएं

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के साथ आज (मंगलवार) से आदि शक्ति मां दुर्गा की आराधना का महापर्व प्रारंभ हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों विभिन्न उत्सवों की शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि ये पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आएं। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा ये त्योहार सभी के लिए खुशियां और समृद्धि लाएं तथा हमें अधिक उत्‍साह के साथ अपने राष्‍ट्र के विकास के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करें।।

एक्स पर दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज देशवासियों विभिन्न उत्सवों की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स (x )पर एक पोस्ट में कहा, “मैं सभी देशवासियों को चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी-पड़वा, चेती-चांद, नवरेह और साजिबु-चेरोबा की शुभकामनाएं देती हूं। वसंत ऋतु और नव वर्ष के स्वागत में मनाए जाने वाले ये त्योहार भारत की सांस्‍कृतिक और सामाजिक विविधता के प्रतीक हैं। मेरी कामना है कि ये पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आएं।”

राष्‍ट्र के विकास के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करें

इससे पहले कल सोमवार को पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। ये वसंत ऋतु और भारतीय नववर्ष का स्वागत करने वाले अवसर हैं। हमारे देश के विभिन्न भागों में मनाए जाने वाले ये त्योहार शांति, सद्भाव और सहिष्णुता के संदेश का प्रसार करते हैं।

ये त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत के प्रतीक

उन्होंने कहा कि ये त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत के प्रतीक हैं। हम इन अवसरों पर प्रकृति के प्रति अपना आभार भी व्यक्त करते हैं। मेरी कामना है कि ये त्योहार सभी के लिए खुशियां और समृद्धि लाएं तथा हमें अधिक उत्‍साह के साथ अपने राष्‍ट्र के विकास के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करें।

RELATED ARTICLES

12 seconds ago | Admiral Krishna Swaminathan

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन मॉरीशस की चार दिवसीय यात्रा पर

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन 10 से 13 अगस्त 2026 तक मॉरीशस की चार दिवसीय आधिकारिक या...

4 mins ago | AI in Agriculture

कृषि से स्वास्थ्य तक, भारत में AI के फायदे दिखे: विश्व बैंक

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) भारत में किसानों की आय और फसल प्रबंधन से लेकर टीबी की जांच और कृषि संबंधी...