प्रतिक्रिया | Wednesday, April 30, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

राष्ट्रपति मुर्मु बजट सत्र से पहले 31 जनवरी को संसद के संयुक्त सत्र को करेंगी संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 जनवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा में संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इस संबोधन के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। संसद का यह बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा जिसमें 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। दूसरा चरण 10 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक चलेगा।

राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 3, 4 और 6 फरवरी का समय तय किया गया है। 6 फरवरी को चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा। वहीं संसद की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 30 जनवरी को सभी दलों की एक बैठक बुलाई है। उन्होंने विपक्षी नेताओं से रचनात्मक चर्चाओं में सहयोग देने की अपील की है।

बजट को लेकर उम्मीद जताते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संतुलित और व्यापक बजट पेश करेंगी। उन्होंने कहा कि बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के संबोधन से होगी वहीं जनता को सकारात्मक और जनहितैषी बजट की उम्मीद है।

आगंतुकों: 24961821
आखरी अपडेट: 30th Apr 2025