राष्ट्रपति मुर्मु दो दिन तिरुवनंतपुरम में, आज नौसेना दिवस समारोह में लेंगी हिस्सा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बुधवार और कल गुरुवार (03 और 04 दिसंबर) केरल के तिरुवनंतपुरम के प्रवास पर रहेंगी। राष्ट्रपति आज नौसेना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह जानकारी समारोह की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक प्रवक्ता ने दी। 

भारतीय नौसेना के ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन का अवलोकन करेंगी राष्ट्रपति
 
प्रवक्ता के अनुसार, सेना के तीनों अंगों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति मुर्मु तिरुवनंतपुरम में भारतीय नौसेना के ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन का अवलोकन भी करेंगी। इसमें नौसेना की सामरिक क्षमता, आधुनिक युद्धक तकनीक और विभिन्न ऑपरेशनल कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा।

नौसेना दिवस समारोह इस वर्ष 03 दिसंबर को किया जा रहा आयोजित 

नौसेना दिवस हर वर्ष 04 दिसंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष समारोह 03 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति समारोह का मुख्य आकर्षण होगी। इस आयोजन की पूर्व संध्या पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने ‘भारतीय समुद्री सिद्धांत’ जारी किया। 

इसका मकसद भारत की क्षेत्रीय भूमिका और समुद्री असर को आगे बढ़ाना

इसका मकसद भारत की क्षेत्रीय भूमिका और समुद्री असर को आगे बढ़ाना है। यह भारतीय नौसेना का सबसे अहम मार्गदर्शक दस्तावेज है। भारतीय समुद्री सिद्धांत का यह संस्करण नो-वॉर नो-पीस को शांति और संघर्ष के बीच एक अलग वर्ग के तौर पर औपचारिक रूप देता है और इसे संघर्ष के स्पेक्ट्रम का एक जरूरी पहलू बनाता है।  (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 mins ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

36 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...