प्रतिक्रिया | Wednesday, April 23, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात का दौरा करेंगी। आज मंगलवार को राष्ट्रपति बिहार में पटना मेडिकल कॉलेज के शताब्दी समारोह में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार कल 26 फरवरी को राष्ट्रपति मध्य प्रदेश के छतरपुर के गढ़ा में श्री बागेश्वर जन सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन, राष्ट्रपति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और गुजरात के केवडिया में नर्मदा आरती देखेंगी।

27 फरवरी द्रौपदी मुर्मु केवडिया में एकता कौशल विकास केंद्र का दौरा करेंगी और अहमदाबाद में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के 44वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

इसके बाद राष्ट्रपति 28 फरवरी को गांधीनगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। उसी दिन, राष्ट्रपति भुज में स्मृतिवन भूकंप स्मारक का दौरा करेंगी।

वहीं, 1 मार्च को राष्ट्रपति मुर्मु का यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल – धोलावीरा का दौरा किए जाने का कार्यक्रम है।

आगंतुकों: 24258642
आखरी अपडेट: 23rd Apr 2025