प्रतिक्रिया | Friday, April 25, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज (मंगलवार) से 14 नवंबर तक दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव की यात्रा पर रहेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने एक बयान में बताया कि द्रौपदी मुर्मु आज दमन में एवियरी और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज तथा निफ्ट परिसर का दौरा करेंगी।

सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 12 से 14 नवंबर तक दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति 12 नवंबर को दमन में एवियरी और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज तथा निफ्ट परिसर का दौरा करेंगी।

इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मु बुधवार (13 नवंबर) को सिलवासा स्थित नमो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का दौरा करेंगी और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों व शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगी।

इसके बाद, वह झंडा चौक स्कूल का उद्घाटन करेंगी और सिलवासा में एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करेंगी। बुधवार शाम को वह आईएनएस खुखरी स्मारक भी जाएंगी।

आगंतुकों: 24431926
आखरी अपडेट: 25th Apr 2025