राष्ट्रपति मुर्मु 27 अप्रैल से 1 मई तक हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए 27 अप्रैल से 1 मई, 2026 तक हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर रहेंगी। अपनी इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शिमला के मशोबरा में राष्ट्रपति निवास में ठहरेंगी।

राष्ट्रपति कार्यालय ने कल रविवार को एक बयान जारी इसकी जानकारी दी है। जिसके अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की ओर से लोक भवन, शिमला में आयोजित भोज में शामिल होंगी। इसे बाद 29 अप्रैल को वह अटल टनल का दौरा करेंगी।

30 अप्रैल को राष्ट्रपति पालमपुर स्थित में चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है। उसी दिन, वह मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास में ‘एट होम’ स्वागत समारोह आयोजित करेंगी।

इसके पश्चात, 1 मई को दिल्ली रवाना होने से पहले राष्ट्रपति मुर्मु शिमला में सेना प्रशिक्षण कमान का दौरा करेंगी।