प्रतिक्रिया | Saturday, February 15, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तमिलनाडु के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति मुर्मु आज (गुरुवार) रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन के शिक्षकों, छात्रों और अधिकारियों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 से 30 नवंबर तक तमिलनाडु का दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर यहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तमिलनाडु के अपने चार दिवसीय दौरे के तहत विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए मंगलवार को नीलगिरी जिले के उधगमंडलम पहुंचीं। राष्ट्रपति को कोयंबटूर से हेलीकॉप्टर के जरिये यहां पहुंचना था लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ी।

तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने राजभवन उधगमंडलम पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया।

शुक्रवार, 29 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मु उदगमंडलम स्थित राजभवन में आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों और नीलगिरी जिले के आदिवासी समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी।

राष्ट्रपति अपने दौरे के अंतिम चरण में 30 नवंबर को तिरुवरुर में तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

आगंतुकों: 17718541
आखरी अपडेट: 15th Feb 2025