सेशेल्स के राष्ट्रपति ने राजघाट में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी से मिले, द्विपक्षीय सहयोग पर की चर्चा

सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने आज सोमवार को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और सेशल्स के मैत्रीपूर्ण संबंधों के 50 साल पूरे होने पर द्विपक्षीय सहयोग, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। 

पीएम मोदी से मुलाकात से पहले राष्ट्रपति हर्मिनी राजघाट पहुंचे थे

प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले राष्ट्रपति हर्मिनी राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शांति, अहिंसा और सत्य का गांधीजी का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।  

राष्ट्रपति हर्मिनी ने सुबह विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी मुलाकात की

राष्ट्रपति हर्मिनी ने इससे पहले आज सोमवार सुबह विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी मुलाकात की। बातचीत में समुद्री पड़ोसी देशों के रूप में क्षेत्रीय आर्थिक समृद्धि और सुरक्षा के लिए “विजन महासागर” को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। रविवार को उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में मुलाकात की थी। इस दौरान बंदरगाह आधारित विकास, तटीय प्रबंधन और महाराष्ट्र-सेशेल्स सहयोग के अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई। 

पीएम मोदी के निमंत्रण पर सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी भारत यात्रा पर

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी पांच दिन तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। यह उनकी पदभार ग्रहण करने के बाद पहली भारत यात्रा है और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है। इस दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

10/09/26 | 11:02 pm | Aga Khan Development Network

राष्ट्रपति मुर्मु और गृह मंत्री अमित शाह से मिले प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर...

10/09/26 | 10:28 pm | Bharat Mandapam

BRICS 2026 के लिए तैयार भारत, पीएम मोदी ने साझा किया तैयारियों का वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को होने वाले 18वें ...

10/09/26 | 10:12 pm | Anton Alikhanov

इन्नोप्रोम इंडिया 2026: पीयूष गोयल और एंटोन अलीखानोव ने एनआईसीडीसी पैवेलियन का दौरा किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और रूसी संघ के उद्योग एवं व्यापार मंत्री एंटोन अ...