प्रतिक्रिया | Wednesday, April 23, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

22/05/24 | 6:39 pm | Buddha Purnima

printer

राष्ट्रपति ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों और दुनिया भर में फैले भगवान बुद्ध के अनुयायियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और दुनिया भर में फैले भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”

भगवान बुद्ध ने सत्य, अहिंसा, शांति और संपूर्ण मानवता का संदेश दिया

राष्ट्रपति ने आगे कहा कि करुणा के अवतार भगवान बुद्ध ने सत्य, अहिंसा, शांति और संपूर्ण मानवता तथा सभी जीव जंतुओं के प्रति प्रेम का संदेश दिया है। भगवान बुद्ध ने कहा था, ‘अप्पा दीपो भव’ यानी अपने दीप स्वयं बनो।

बुद्ध का अष्टांगिक मार्ग हमें सार्थक जीवन जीने की राह दिखाता है: राष्ट्रपति मुर्मू

उन्होंने सहिष्णुता,आत्मज्ञान और सदाचार की शिक्षा दी जो हमें मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करती है। उनका अष्टांगिक मार्ग हमें सार्थक जीवन जीने की राह दिखाता है। राष्ट्रपति ने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि आइए हम सब भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करके सामाजिक समरसता को मजबूत करें और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।’

आगंतुकों: 24242510
आखरी अपडेट: 23rd Apr 2025