25/09/24 | 10:55 am

Print

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को दबाव की स्थिति बनी हुई नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से कुछ देर के लिए शेयर बाजार हरे निशान में भी आया, लेकिन उसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.05 प्रतिशत और निफ्टी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों का हाल

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, डिवीज लेबोरेट्रीज, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 3.79 प्रतिशत से लेकर 0.78 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एलटी माइंडट्री, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा और ब्रिटानिया के शेयर 2.10 प्रतिशत से लेकर 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

84,836.45 अंक के स्तर पर खुला सेंसेक्स

बीएसई का सेंसेक्स आज 77.59 अंक की कमजोरी के साथ 84,836.45 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने के कारण थोड़ी ही देर में ही ये सूचकांक उछल कर हरे निशान में 84,996.85 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर बिकवालों ने दबाव बना दिया, जिसकी वजह से ये सूचकांक गिर कर दोबारा लाल निशान में पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 42.54 अंक की कमजोरी के साथ 84,871.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

निफ्टी ने 25,899.45 अंक के स्तर से की कारोबार की शुरुआत

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 40.95 अंक टूट कर 25,899.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण ये सूचकांक भी थोड़ी देर में ही हरे निशान में 25,954.15 अंक के स्तर तक पहुंचने में सफल रहा, लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण इस सूचकांक ने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 30.50 अंक की गिरावट के साथ 25,909.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 14.57 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,914.04 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 1.35 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,940.40 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

7 mins ago | IndianSteel

एनएमडीसी स्टील लिमिटेड ने नवंबर 2025 में बनाया रिकॉर्ड ऑपरेशनल परफॉर्मेंस

एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (NSL), भारत का सबसे युवा एकीकृत इस्पात संयंत्र, ने नवंबर 2025 में अपनी मूल्य-श्...

9 mins ago | agricultural imports

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा कृषि राहत पैकेज, लेकिन भारत के चावल आयात को ‘टैरिफ की धमकी’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किसानों के लिए कई अरब डॉलर की राहत योजना का ऐलान किया और ...