Print

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजर पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में दबाव बना नजर आ रहा है। आज (शुक्रवार) के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार में थोड़ी और तेजी आई, लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरते चले गए। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.51 प्रतिशत और निफ्टी 0.68 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से आईटीसी, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, ब्रिटानिया और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 3.93 प्रतिशत से लेकर 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉर्प, महिंद्रा एंड महिंद्रा और कोल इंडिया के शेयर 14.63 प्रतिशत से लेकर 2.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,340 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 314 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,026 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान में और 37 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 122.18 अंक की तेजी के साथ 80,187.34 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 80,253.19 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से ये सूचकांक अपनी सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में गिर गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 403.55 अंक की कमजोरी के साथ 79,661.61 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 18.65 अंक की मजबूती के साथ 24,418.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद लिवाली के समर्थन से ये सूचकांक उछल कर 24,440.25 अंक तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक ने भी लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 165.90 अंक की गिरावट के साथ 24,233.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 16.82 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,065.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 36.10 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,399.40 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

RELATED ARTICLES

21/04/26 | 3:38 pm | Shivraj Singh Chouhan

पारदर्शी व्यवस्था के तहत किसानों का गेहूं हर हाल में खरीदा जाएगा : शिवराज चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विदिशा ...

08/04/26 | 8:05 pm | Kharif Season 2026

कैबिनेट ने खरीफ सीजन 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों पर 41,533 करोड़ रुपए की सब्सिडी को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को खरीफ सीजन 2026 (01 अप्...

07/04/26 | 6:02 pm

हिमाचल में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, 1 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बड़े स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर स...