प्रतिक्रिया | Saturday, April 19, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र और कर्नाटक में चार जनसभाओं को करेंगे संबोधित

भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए हुए मतदान के बाद आज (शनिवार) महाराष्ट्र और कर्नाटक में पार्टी की जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा ने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी दौरे का विवरण साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आज सबसे पहले महाराष्ट्र पहुंचेंगे। वो सुबह 10:45 बजे नांदेड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो दोपहर 12:15 बजे परभानी में होंगे। प्रधानमंत्री मोदी यहां भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा की इस पोस्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक पहुंचेंगे। वो कर्नाटक के चिक्काबल्लापुरा में दोपहर बाद 03:45 बजे भारतीय जनता पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 05:30 बजे वो बेंगलुरु नार्थ में होंगे। प्रधानमंत्री यहां भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के कर्नाटक दौरे के मद्देनजर बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने कृष्णा विहार, पैलेस ग्राउंड और एचक्यूटीसी हेलीपैड पर एक किलोमीटर के दायरे में अस्थायी नो-फ्लाई जोन घोषित किया है।

आगंतुकों: 23828131
आखरी अपडेट: 19th Apr 2025