Print

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने देशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

पूरा देश आज बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा का पर्व मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा “देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा “विजयादशमी के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। यह अन्याय पर न्याय की विजय का पर्व है। यह त्योहार सत्य और सदाचार के मूल्यों पर हमारे विश्वास का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हम न्याय का पक्ष लेंगे। मेरी मंगल कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे तथा हमारा देश सदा विकास के पथ पर अग्रसर रहे”।

कांग्रेस अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खरगे ने विजयादशमी के मौके पर बधाई संदेश देते हुए लिखा “अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य एवं अन्याय पर न्याय की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं”। उन्होंने अपील की कि आज के दिन हम सब मिलकर अच्छाई का सम्मान एवं बुराइयों का अंत करके समाज में न्याय, शांति, प्रेम, सामाजिक सौहार्द व भाईचारे को बढ़ाने का संकल्प लें।

RELATED ARTICLES

6 hours ago | Diabetes Causes and Treatment

विश्व मधुमेह दिवस : समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली और जागरूकता ही बचाव का आधार

मधुमेह दुनिया भर में तेजी से फैलती गंभीर बीमारी है, जिसकी समय पर पहचान और नियमित जांच बेहद जरूर...

6 hours ago | ASEAN and East Asia Summit

प्रधानमंत्री मोदी का फिलीपींस दौरा 16 नवंबर से, आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मो...