प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह उर्फ बालेन शाह ने शुक्रवार को नेपाल के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है। महज 35 साल की उम्र में जेन-जी के नेता बालेन शाह ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम बालेन शाह को बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने बालेन शाह को बधाई देते हुए लिखा, “नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बालेंद्र शाह को बहुत-बहुत बधाई। आपकी नियुक्ति नेपाल के लोगों द्वारा आपके नेतृत्व पर दिखाए गए भरोसे को दिखाती है। मैं आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं ताकि भारत-नेपाल की दोस्ती और सहयोग को हमारे दोनों देशों के लोगों के आपसी फायदे के लिए और भी ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।”(इनपुट-आईएएनएस)

बालेंद्र शाह का मंत्रिमंडल

प्रधानमंत्री – बालेन्द्र शाह, वित्त मंत्री – स्वर्णिम वाग्ले, गृह मंत्री – सुदन गुरुङ, विदेश मंत्री – शिशिर खनाल, भौतिक अवसंरचना एवं परिवहन मंत्री – सुनील लाम्साल, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री – सस्मित, पोखरेल,संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री – खड़क राज पौडेल,स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री – निशा मेहता, ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री – बिराज भक्त श्रेष्ठ, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री – बिक्रम तिमिल्सिना,संघीय मामलों एवं सामान्य प्रशासन मंत्री – प्रतिभा रावल,श्रम, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री – दीपक कुमार साह,कानून, न्याय एवं संसदीय कार्य मंत्री – सोबिता गौतम, कृषि एवं पशुपालन विकास मंत्री – गीता चौधरी, महिला, बाल एवं वरिष्ठ नागरिक मंत्री – सीता बडी।

RELATED ARTICLES

03/09/26 | 11:34 am | 000 Crore Business

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार होने की उम्मीद

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर है। बड़े पैमाने पर लोग खरीदारी कर रहे हैं...

03/09/26 | 10:52 am | AI Data Centers

एआई डेटा सेंटरों का विरोध करने वाले गंवा देंगे बड़ा आर्थिक अवसर : हॉवर्ड लटनिक

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक ने कहा क‍ि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) डेटा सेंटरों को...

02/09/26 | 4:50 pm | Bangladesh Parliament Speaker

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त की संसद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से अहम मुलाकात

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बुधवार को जातीय संसद के अध्यक्ष मेजर (रिटा...