प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को आएंगे हमीरपुर, चुनावी रैली को करेंगे सम्बोधित

हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय क्षेत्र के राठ कस्बे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उनकी चुनावी जनसभा को लेकर सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जनसभा के बाद प्रधानमंत्री साढ़े तीन बजे हैलीकाप्टर से प्रस्थान करेंगे।

चुनाव मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शुक्रवार को प्रधानमंत्री राठ कस्बे में चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे। इसके लिए कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है। प्रशासन ने भी सुरक्षा के भारी प्रबंध किए है। एसपीजी ने प्रधानमंत्री की रैली को लेकर यहां कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाल लिया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं।

प्रधानमंत्री एक घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जिला स्तर सहित मंडल स्तर के अधिकारी रात दिन सभा स्थल का जायजा ले रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री के चारों तरफ सुरक्षा कवच बनाकर चलने वाली एसपीजी ने भी यहां डेरा डाला हुआ है। इसके साथ ही सेना के हेलीकॉप्टर ने भी सभा स्थल के पास बने हेलीपैड पर पहुंच कर ट्रायल किया है।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

 

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...