30/07/24 | 11:18 pm

Print

प्रधानमंत्री मोदी ने अनुराग ठाकुर के लोकसभा भाषण की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसे ‘जरूर सुनना चाहिए’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के लोकसभा में दिए गए भाषण की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसे जरूर सुनना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आज लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण का राजनीतिक जवाब दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, “मेरे युवा और ऊर्जावान सहयोगी अनुराग ठाकुर का यह भाषण जरूर सुनना चाहिए। तथ्यों और हास्य का एक बेहतरीन मिश्रण, जो इंडी गठबंधन की गंदी राजनीति को उजागर करता है।”

अनुराग ठाकुर ने आज लोकसभा में राहुल गांधी के कल के बजट पर दिए भाषण की जोरदार आलोचना करते हुए कहा कि एलओपी का मतलब लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा नहीं होता। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों के दौरान हुए घोटालों का ‘हलवा’ कांग्रेस ने खाया है।

अनुराग ठाकुर ने पूछा, “बोफोर्स, एंट्रिक्स देवास, नेशनल हेराल्ड, सबमरीन, ऑगस्टा वेस्टलैंड, 2जी, कॉमनवेल्थ, कोयला, वाल्मीकि योजना, चारा और यूरिया घोटाले का हलवा किसने खाया?” अपने भाषण के दौरान अनुराग ठाकुर ने जातिगत जनगणना की राहुल गांधी की मांग पर हमला करते हुए कटाक्ष भरी टिप्पणी की।

उल्लेखनीय है कि कल राहुल गांधी ने सदन में कहा था कि बजट का हलवा कुछ उद्योगपतियों को मिला है। उन्होंने अपने भाषण में कमल के फूल पर भी कटाक्ष किया था जो कि भाजपा का चुनाव चिन्ह है।

कांग्रेस नेता के भाषण पर आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कमल महालक्ष्मी का आसन है और राष्ट्रीय फूल भी है, कमल का एक नाम राजीव भी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने महाभारत पुस्तक देखी भी नहीं है।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

5 hours ago | fake seeds

प्रस्तावित सीड बिल पर किसान संगठनों से शिवराज सिंह चौहान का संवाद, नकली बीजों पर सख्ती

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नई दिल्...

6 hours ago | 'Zero Casualty'

आपदा प्रबंधन में ‘जीरो कैजुअल्टी’ के नए युग में भारत, अमित शाह बोले- आपदा रोधी गांव और शहर बनाना लक्ष्य

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन स...

6 hours ago | BRICS 2026

BRICS 2026: समावेशी वैश्विक व्यवस्था की ओर भारत का बड़ा कदम

चार उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए इस्तेमाल होने वाला एक संक्षिप्त नाम आज चार महाद्वीपों तक फैले ...