28/04/24 | 9:57 am | PM modi in karnataka

Print

प्रधानमंत्री मोदी आज कर्नाटक में, लगातार 4 चुनावी जनसभाओं को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी आज रविवार को कर्नाटक की चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि कर्नाटक की 28 में से 14 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में मतदान हो चुका है जबकि बाकी बची 14 सीटों पर 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होगा।

तीसरे चरण में कर्नाकट के इन 14 सीटों पर होगा मतदान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में बेलगावी, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और बेल्लारी में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। तीसरे चरण में 7 मई को राज्य की जिन 14 सीटों पर मतदान होना है उनमें बगलकोट, बेलगाम, बीदर, बीजापुर, चिक्कोडी, दावणगेरे, धारवाड़, कुलबर्गी, हावेरी, बेल्लारी, कोप्पल, रायचूर, शिमोगा और उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीटें शामिल हैं।

पिछले आम चुनाव में भाजपा ने कर्नाटक के 25 सीटों पर जीत हासिल की थी

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है। यह दक्षिण भारत का एकमात्र राज्य है, जहां भाजपा की पकड़ मजबूत रही है। 2019 के आम चुनाव में पार्टी ने राज्य की 28 में 25 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस ने केवल एक सीट पर जीत हासिल की थी।

12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 95 सीटों पर तीसरे चरण में होगा मतदान

तीसरे चरण का 7 मई को मतदान होगा। इस चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 95 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इन सीटों के 1351 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत दांव पर होगी। इसी चरण में कर्नाटक की बाकी बची 14 सीटों के साथ गुजरात की सभी 25 सीटों के लिए भी मतदान होगा। इसके साथ ही तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार की कई सीटें के लिए वोट डाले जाएंगे।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...