Print

प्रधानमंत्री मोदी केरल में करेंगे रोड शो, तमिलनाडु में जनसभा

भारतीय जनता पार्टी नेता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के लिए लगातार दौरे कर रहे हैं। वो आज 2 राज्यों केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के आज के कार्यक्रम का ब्यौरा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक्स हैंडल पर साझा किया है। सोशल मीडिया एक्स हैंडल पोस्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (मंगलवार) सुबह 10ः30 बजे केरल के पलकक्ड में भाजपा नीत गठबंधन के रोड शो में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर को तमिलनाडु पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु के सलेम में दोपहर 1 बजे भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि सोमवार को उन्होंने दक्षिण भारत के 3 तीन राज्यों तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा किया। उन्होंने सोमवार को तेलंगाना के जगतियाल में पार्टी की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का उत्सव प्रारंभ हो चुका है। कर्नाटक के शिमोगा में जनसभा को सम्बोधित किया। इसके बाद तमिलनाडु के कोयंबटूर में रोड शो किया।

RELATED ARTICLES

5 mins ago | BRICS Summit 2026

प्रधानमंत्री मोदी से मिले इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो, ‘दिल जीतने वाले’ अंदाज के कायल हुए पीएम

18 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की सकारात...

2 hours ago | BRICS Business Council

ब्रिक्स व्यापारिक संस्थाओं ने महिला उद्यमिता और निवेश सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया

ब्रिक्स की दो प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं, ब्रिक्स वीमेन बिजनेस अलायंस (डब्ल्यूबीए) और ब्रिक्स ब...