प्रतिक्रिया | Wednesday, October 16, 2024

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को आईटीयू वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेंबली 2024 का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (मंगलवार) सुबह 10 बजे नई दिल्ली में प्रगति मैदान के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ-विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (WTSA) 2024 का उद्घाटन करने वाले हैं। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान 8वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 का भी उद्घाटन करेंगे। पहली बार आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए का आयोजन भारत और एशिया-प्रशांत में किया जा रहा है। 190 से अधिक देशों के 3,000 उद्योग नेता, नीति-निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए में भाग ले रहे हैं। 8वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस का मूल विषय “भविष्य अभी है” है। भारत मोबाइल कांग्रेस 2024 में 400 से अधिक प्रदर्शक, लगभग 900 स्टार्टअप और 120 से अधिक देशों की भागीदारी हो रही है। भारत में इस कार्यक्रम की मेजबानी से देश को वैश्विक दूरसंचार एजेंडे को आकार देने और भविष्य की प्रौद्योगिकियों के लिए दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

पहली भारत और एशिया-प्रशांत में हो रहा है आयोजन

भारत के पत्र सूचना कार्यालय (PIB) की विज्ञप्ति के अनुसार, डब्ल्यूटीएसए, अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ, डिजिटल प्रौद्योगिकी के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के मानकीकरण कार्य के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह हर 4 साल में होता है। यह पहली बार है कि यह आयोजन भारत और एशिया-प्रशांत में हो रहा है। यह महत्वपूर्ण वैश्विक कार्यक्रम है। इस आयोजन में दूरसंचार, डिजिटल और आईसीटी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले 190 से अधिक देशों के 3,000 से अधिक उद्योगों के नेता, नीति-निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ एक साथ नजर आएंगे।

आठवें इंडिया मोबाइल कांग्रेस का मूल विषय “भविष्य अभी है”

भारत (इंडिया) मोबाइल कांग्रेस-2024 भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित करेगा। इस दौरान प्रमुख दूरसंचार कंपनियां और इनोवेटर्स क्वांटम प्रौद्योगिकी और सर्कुलर इकोनॉमी में प्रगति के साथ-साथ 6जी, 5जी उपयोग-मामले शोकेस, क्लाउड और एज कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा, ग्रीन टेक, सैटकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण पर प्रकाश डालेंगे। आठवें इंडिया मोबाइल कांग्रेस का मूल विषय “भविष्य अभी है” है। भारत मोबाइल कांग्रेस 2024 में 400 से अधिक प्रदर्शक, लगभग 900 स्टार्टअप और 120 से अधिक देशों की भागीदारी होगी। भारत में इस कार्यक्रम की मेजबानी से देश को वैश्विक दूरसंचार एजेंडे को आकार देने और भविष्य की प्रौद्योगिकियों के लिए दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। भारतीय स्टार्टअप और अनुसंधान संस्थान बौद्धिक संपदा अधिकार और मानक अनिवार्य पेटेंट विकसित करने में महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्राप्त करने के लिए तैयार हैं।

भारत मोबाइल कांग्रेस 2024 में भारत के इनोवेशन संबंधी इको सिस्टम का होगा प्रदर्शन

भारत मोबाइल कांग्रेस 2024 में भारत के इनोवेशन संबंधी इको सिस्टम को प्रदर्शित किया जाएगा। एशिया का सबसे बड़ा डिजिटल प्रौद्योगिकी मंच भारत मोबाइल कांग्रेस, उद्योग जगत, सरकार, शिक्षाविदों, स्टार्टअप और प्रौद्योगिकी सहित दूरसंचार क्षेत्र के इकोसिस्टम में अन्य प्रमुख हितधारकों के लिए अभिनव समाधान, सेवाओं और अत्याधुनिक उपयोग के मामलों को प्रदर्शित करने के लिए दुनिया भर में एक प्रसिद्ध मंच बन गया है। भारत मोबाइल कांग्रेस का उद्देश्य 900 से अधिक प्रौद्योगिकी उपयोग के परिदृश्यों को प्रदर्शित करना, 100 से अधिक सत्रों की मेजबानी करना और 600 से अधिक वैश्विक और भारतीय वक्ताओं के साथ चर्चा करना है।

 

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 9575656
आखरी अपडेट: 15th Oct 2024