पीएम मोदी गैस वितरण परियोजना की शुरुआत कर बोले- ‘बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में गुरुवार को सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना की लागत 1010 करोड़ रुपये से अधिक है। इसका उद्देश्य 2.5 लाख से अधिक घरों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) प्रदान करना है। इससे 100 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को भी लाभ मिलेगा। 

सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना की रखी आधारशिला, 19 सीएनजी स्टेशनों की होगी स्थापना

इस परियोजना के तहत लगभग 19 सीएनजी स्टेशनों की स्थापना की जाएगी, जिससे वाहनों के लिए संकुचित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) उपलब्ध होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह परियोजना न केवल स्वच्छ और सुरक्षित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करेगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी। 

यह परियोजना केवल पाइपलाइन का कार्य नहीं है, बल्कि सरकार की योजनाओं की ‘डोरस्टेप डिलीवरी’ का उदाहरण

उन्होंने कहा कि बंगाल का विकास भारत के भविष्य की नींव है। आज उसी नींव में एक और मजबूत ईंट जोड़ने का दिन है। प्रधानमंत्री ने बताया कि यह परियोजना केवल पाइपलाइन का कार्य नहीं है, बल्कि सरकार की योजनाओं की ‘डोरस्टेप डिलीवरी’ का उदाहरण है। 

उन्होंने कहा कि अलीपुरद्वार की भूमि विभिन्न संस्कृतियों से जुड़ी है। इस समृद्ध भू-भाग पर इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुभारंभ से क्षेत्र का विकास होगा। 

RELATED ARTICLES

6 mins ago | female labour participation India 2025

भारत के कार्यबल में महिलाओं का बढ़ता दबदबा, बदल रही आर्थिक तस्वीर

कुछ समय पहले तक भारत में महिलाओं के अधिकांश कार्य अनदेखे रह जाते थे। उनका काम घरों, पारिवारिक उद...

19 mins ago | Ashutosh Gowariker IFFI 2026 director

57वें आईएफएफआई की कमान गोवारिकर के हाथों में, नवंबर में गोवा में आयोजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गोवा में आयोजित होने वाले 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत...

45 mins ago | Aayushman Bharat labour benefits UP

श्रमिक अधिकारों पर सीएम योगी का सख्त संदेश, ‘काम का पूरा दाम देना होगा’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान...