पीएम मोदी ने देशवासियों को उपहारों की ई-नीलामी में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों और मुलाकातों के दौरान मिले उपहारों की एक खास कलेक्शन की ऑनलाइन नीलामी में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए देशवासियों से अपील की। इसे लेकर पीएम मोदी ने कुछ उपहारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने बताया कि इस नीलामी से मिलने वाली राशि ‘नमामि गंगे’ पहल में इस्तेमाल की जाएगी, जो गंगा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए भारत का प्रमुख कार्यक्रम है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा…

पीएम मोदी ने कुछ उपहारों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “पिछले कुछ दिनों से, मेरे अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान मुझे मिले उपहारों की ऑनलाइन नीलामी चल रही है। इस नीलामी में भारत की संस्कृति और रचनात्मकता को दर्शाने वाली बेहद रोचक कृतियां शामिल हैं। नीलामी में जरूर भाग लें।”

https://x.com/narendramodi/status/1970730425204031602

नीलामी से प्राप्त धनराशि नमामि गंगा प्रोजेक्ट को दान की जाएगी

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि नीलामी से प्राप्त धनराशि नमामि गंगा प्रोजेक्ट को दान की जाएगी। पीएम मोदी ने जिन उपहारों की तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें कई पेंटिंग, शॉल और भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाले उपहार शामिल हैं।

संस्कृति मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी का हो रहा आयोजन

प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी का आयोजन संस्कृति मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, दिल्ली के माध्यम से किया जाता है। साल 2019 में अपनी शुरुआत से ही यह नीलामी नागरिकों को प्रधानमंत्री मोदी को भेंट किए गए स्मृति चिन्हों को खरीदने के लिए आमंत्रित करती रही है।

हर साल लोक कला और हस्तशिल्प से लेकर खेल स्मृति चिन्हों तक हजारों चुनिंदा उपहारों की होती है नीलामी 

हर साल लोक कला और हस्तशिल्प से लेकर खेल स्मृति चिन्हों तक हजारों चुनिंदा उपहारों की नीलामी की जाती है। हर साल ही नीलामी से प्राप्त धनराशि का पवित्र गंगा नदी को समर्पित नमामि गंगे परियोजना में योगदान के रूप में उपयोग किया जाता है।

नीलामी में भाग लेने के लिए क्या करें ?

इस बार प्रधानमंत्री मोदी को प्राप्त स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी 17 सितंबर को सुबह 10 बजे (प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर) शुरू हुई और 2 अक्टूबर को शाम 5 बजे बंद होगी। सिर्फ इस समयसीमा तक नीलामी की जाने वाली वस्तुएं एनजीएमए, दिल्ली में सार्वजनिक रूप से अवलोकन के लिए और वेबसाइट पर ऑनलाइन बोली लगाने के लिए उपलब्ध हैं। नीलामी में भाग लेने के लिए pmmementos.gov.in पर विजिट करें। 

RELATED ARTICLES

11 mins ago | Chief Minister Devendra Fadnavis

Asha Forever: दिवंगत गायिका की 93वीं जयंती पर ए आर रहमान द्वारा तैयार गीत जारी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिवंगत पार्श्व गायिका आशा भोसले की 93वीं जयंती के...

20 mins ago | Gulf of Oman

खाड़ी में आमने-सामने अमेरिका-ईरान, सेंटकॉम ने पांच तेल टैंकरों को बनाया निशाना

ओमान की खाड़ी में तनाव चरम पर है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने ईरान के कच्चे तेल ले जा रहे प...

24 mins ago | Airlines

अमेरिका ने 27 ईरानी एयरलाइंस पर प्रतिबंध लगाए, तीसरे देश की कंपनियों को भी निशाना बनाया

अमेरिका के वित्त विभाग ने ईरान की 27 एयरलाइंस को अपनी 'स्पेशली डिजाइनेटेड नेशनल्स' (एसडीएन) सूची म...