लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री मोदी आज मुरैना के चुनावी दौरे पर

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को मुरैना जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी प्रातः 10:30 बजे विशेष विमान से ग्वालियर एयरपोर्ट आएंगे और यहां से हेलिकॉप्टर से 11 बजे मुरैना पहुंचेंगे।

पुलिस परेड ग्राउंड में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी मुरैना के पुलिस परेड ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हेलीपैड से लेकर आमसभा स्थल तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। बताना चाहेंगे इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के सागर और बैतूल में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित किया और भोपाल में रोड शो किया। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...