मां के अपमान पर पीएम मोदी का कांग्रेस-आरजेडी पर पलटवार, कहा- ‘मां का अपमान नहीं सहेगा देश’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार की ग्रामीण महिलाओं के लिए ‘बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस-राजद को लेकर सवाल उठाए और कहा कि बिहार में जो हुआ, उसकी मैं कल्पना नहीं कर सकता हूं। ‘मां का अपमान’ पीड़ा देने वाला था।

पीएम मोदी ने कहा- ‘ये मेरी ‘मां’ का नहीं, बल्कि हर ‘मां’ का अपमान है’

पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान अपनी मां का जिक्र करते हुए कहा, “मेरी ‘मां’ का कांग्रेस-राजद के मंच से अपमान किया गया। ये मेरी ‘मां’ का नहीं, बल्कि हर ‘मां’ का अपमान है।”

‘मां ही है हमारा स्वाभिमान’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारी सरकार के लिए मां की गरिमा, उसका सम्मान और उसका स्वाभिमान बहुत बड़ी प्राथमिकता है। इस संस्कारवान बिहार में कुछ दिन पहले जो हुआ, उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। बिहार में राजद-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है। ये देश की माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान है। आप सभी को, बिहार की हर मां को, ये देखकर और सुनकर कितना बुरा लगा होगा, इस बात को मैं जानता हूं, जितना दर्द मेरे दिल में है, उतना ही दर्द बिहार के लोगों को भी है।”

‘मां ही है हमारा संसार’

उन्होंने कहा, “मैं भी एक बेटा हूं, और इतने सारे माता-बहनों को देखकर आज मैं अपना दुख साझा कर रहा हूं, ताकि आप लोगों के आशीर्वाद से मैं इसे झेल पाऊं। मैं करीब 55 साल से समाज और देश सेवा में लगा हूं। समाज के लिए मुझसे जो हो सकता है, उसे करने का प्रयास किया है। ऐसा करने के लिए मुझे मेरी मां का आशीर्वाद प्राप्त रहा है। मेरी मां ने मां भारती की सेवा करने को कहा, लेकिन मुझे इस बात की पीड़ा है कि जिन्होंने देशसेवा के लिए भेजा, उन्हें ही अपमानित किया गया।”‘

मेरी मां को राजद-कांग्रेस के मंच से भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं’

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा, “आप सब जानते हैं कि अब मेरी मां का शरीर तो इस दुनिया में नहीं है। कुछ समय पहले 100 साल की उम्र पूरी करके, वो हम सबको छोड़कर चली गईं। मेरी उस मां को जिसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, जिसका शरीर भी अब नहीं है। मेरी उस मां को राजद-कांग्रेस के मंच से भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं। ये बहुत ही दुख, कष्ट और पीड़ा देने वाला है। उस मां का क्या गुनाह है कि उसे भद्दी गालियां सुना दी गईं?”

‘एक बेटे की पीड़ा शाही खानदान वाले समझ नहीं सकते’

उन्होंने कहा, “एक बेटे की पीड़ा शाही खानदान वाले समझ नहीं सकते हैं। बहुत गरीबी में मेरी मां ने मुझे पाला है। मां का स्थान देवी स्थल से ऊंचा है और उन्हें अपमानित किया गया।” (इनपुट-एजेंसी) 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

3 hours ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...