पीएम मोदी ने पंडित नेहरू को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को आज मंगलवार को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा,” हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।” 

14 नवम्बर, 1889 को इलाहाबाद में जन्मे थे पंडित नेहरू

पीएम इंडिया वेबसाइट के अनुसार, 14 नवम्बर, 1889 को इलाहाबाद में जन्मे पंडित नेहरू ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया। उन्होंने उच्च शिक्षा कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से हासिल की। 1912 में भारत लौटने के बाद वे सीधे राजनीति से जुड़ गए। 

1916 में उनकी महात्मा गांधी से हुई थी मुलाकात 

1916 में उनकी महात्मा गांधी से मुलाकात हुई। पंडित नेहरू सितंबर 1923 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने। 1928 में लखनऊ में साइमन कमीशन के खिलाफ एक जुलूस का नेतृत्व किया। इसी साल भारतीय स्वतंत्रता लीग की स्थापना की। 

आजादी के बाद पंडित नेहरू बने देश के पहले प्रधानमंत्री 

आजादी के बाद वह देश के पहले प्रधानमंत्री बने। नेहरू के लिए 1964 का साल अच्छा नहीं रहा। जनवरी में भुवनेश्वर में उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उनकी सेहत लगातार गिरती गई। इस वजह से उनका ज्यादातर कामकाज लाल बहादुर शास्त्री को देखना पड़ा। इसी साल 27 मई को उनका निधन हो गया। 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

3 hours ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...