प्रतिक्रिया | Sunday, April 20, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

पीएम मोदी आज महाराष्ट्र की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में रहेंगे मौजूद,  देवेंद्र फडणवीस संभालेंगे राज्य की बागडोर  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को महाराष्ट्र की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज शाम साढ़े पांच बजे दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा। राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन शाम 5.30 बजे मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
इस भव्य समारोह में राजगशासित 19 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा कई केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। 

तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे देवेंद्र फडणवीस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम की सूचना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने एक्स हैंडल पर दी है। महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

बुधवार दोपहर सरकार बनाने का दावा किया पेश 

बुधवार दोपहर भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने अपने सहयोगी दल शिवसेना के नेता एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं राकांपा अध्यक्ष अजित पवार के साथ राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। 

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कही ये बातें

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने इस विधानसभा चुनाव को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस चुनाव में मिला भारी जनादेश बताता है कि ‘एक हैं, तो सेफ हैं’ और ‘मोदी है, तो मुमकिन है’। 

उन्होंने कहा कि भाजपा को मिली इस भारी जीत के लिए मैं महाराष्ट्र की जनता को साष्टांग दंडवत करता हूं। यह जीत भाजपा के लिए आनंददायक तो है, लेकिन इस जीत से हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। जो जनादेश हमें मिला है, उसका सम्मान हमें रखना है। चुनाव में दिए गए आश्वासन पूरे करने हैं। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

आगंतुकों: 23923567
आखरी अपडेट: 20th Apr 2025