प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय सहकारी गंठबंधन वैश्विक सहकारी सम्मेलन 2024 का उद्घाटन करेंगे। 

130 साल के इतिहास में पहली बार भारत में किया जा रहा है आयोजन

वैश्विक स्तर पर सहकारिता के शीर्ष संगठन आईसीए के 130 साल के इतिहास में पहली बार भारत में आईसीए वैश्विक सहकारी सम्मेलन और आईसीए महा सभा का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार के सहकार से समृद्धि के दृष्टिकोण के अनुरूप सम्मेलन का विषय ‘सहकारिता सबकी समृद्धि का निर्माण’ है। इस दौरान कुछ खास विषयों पर मंथन किया जाएगा। 

तीन हजार विदेशी और भारतीय प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद 

भारत मंडपम में आयोजित इस छह दिवसीय सम्मेलन में दुनिया भर की सहकारी समितियां कई कार्यक्रमों और चर्चाओं के लिए एकत्रित होंगी। इस कार्यक्रम में लगभग तीन हजार विदेशी और भारतीय प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। 

सम्मेलन में सभी के लिए एक सामूहिक, शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य बनाने में सहकारी समितियों की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। 

पीएम मोदी अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 पर एक स्मारक डाक टिकट करेंगे जारी 

केवल इतना ही नहीं, इस अवसर पर पीएम मोदी अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 पर एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे। सम्मेलन में भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे और फिजी के उप प्रधानमंत्री मनोआ कामिकामिका भी शामिल होंगे। 

इनके सहयोग से किया जा रहा है आयोजन

वैश्विक सम्मेलन का आयोजन भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड द्वारा आईसीए और भारत सरकार तथा भारतीय सहकारी कंपनियों अमूल और कृभको के सहयोग से किया जा रहा है।

1895 में हुई थी अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन की स्थापना

उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन की स्थापना 1895 में हुई थी। यह दुनिया भर में तीस लाख सहकारी उद्यमों का प्रतिनिधित्व करता है और इसके एक अरब से अधिक सहकारी सदस्य हैं। 

RELATED ARTICLES

17 mins ago | 36 Hours Nirjala Vrat

छठ महापर्व : आज मनाया जाएगा खरना, व्रती दिनभर उपवास रख शाम को करेंगे पूजा-अर्चना।

चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना मनाया जाएगा। इस अवसर पर व्रती पूरे...

7 hours ago | Diabetes Causes and Treatment

विश्व मधुमेह दिवस : समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली और जागरूकता ही बचाव का आधार

मधुमेह दुनिया भर में तेजी से फैलती गंभीर बीमारी है, जिसकी समय पर पहचान और नियमित जांच बेहद जरूर...

7 hours ago | ASEAN and East Asia Summit

प्रधानमंत्री मोदी का फिलीपींस दौरा 16 नवंबर से, आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मो...