प्रतिक्रिया | Saturday, April 26, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

04/06/24 | 1:30 pm

printer

वाराणसी से भाजपा उम्मीदवार प्रधानमंत्री मोदी निर्णायक बढ़त की ओर, 1 लाख से अधिक मतों से हैं आगे

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना के 16वें राउंड में नरेंद्र मोदी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय से 1,00,578 मतों से आगे चल रहे हैं।

अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय राय से 1,00,578 मतों से आगे 

नरेन्द्र मोदी को 3,65,999 और अजय राय को 2,65,421 मत मिले हैं। मतगणना कम से कम 30 राउंड तक चलेगी। वाराणसी लोकसभा सीट की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई।

2014 के चुनाव में किसे मिले थे कितने वोट ?

गौरतलब हो कि वर्ष 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तब भाजपा के प्रत्याशी को कुल 5,81,022 मत और दूसरे स्थान पर रहे आप के अरविंद केजरीवाल को 2,09,238 मत मिला था। चुनाव में कांग्रेस के अजय राय को 75,614, बसपा के सीए विजय प्रकाश को 60,579 तथा सपा के कैलाश चौरसिया को 45,291 मत मिला था। 

2019 के लोकसभा चुनाव में क्या रही थी स्थिति ?

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को काशी के मतदाताओं ने प्रचंड बहुमत दिया। उन्हें कुल 6,74,664 मत मिला था। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शालिनी यादव दूसरे नंबर पर रही। शालिनी यादव को 1,95,159 वोट मिले थे। शालिनी यादव अब भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। 2019 में अजय राय लगातार तीसरी बार तीसरे नंबर पर रहे और उन्हें 1,52,548 वोट मिले थे। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरी बार 4,79,505 मतों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की थी। तब भी वाराणसी में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने 56.37 प्रतिशत मत हासिल किया था। पुलवामा हमले के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक से भाजपा की बढ़ी लोकप्रियता का इसमें बड़ा योगदान था। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

आगंतुकों: 24542535
आखरी अपडेट: 25th Apr 2025