पीएम मोदी ने जगदीप धनखड़ के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की, उपराष्ट्रपति के रूप में देश सेवा को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कई भूमिकाओं में जगदीप धनखड़ की देश सेवा को सराहा। साथ ही, प्रधानमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा…

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में लिखा, “जगदीप धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति सहित विभिन्न भूमिकाओं में देश की सेवा करने के व्यापक अवसर प्राप्त हुए हैं। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।” 

https://x.com/narendramodi/status/1947548037271724226

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा

बताना चाहेंगे इससे पहले बीती रात उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के पदेन सभापति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस्तीफा पत्र किया था पोस्ट

जगदीप धनखड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस्तीफा पत्र पोस्ट करते हुए कहा, “आदरणीय राष्ट्रपति जी, स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए मैं संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं। मैं भारत की राष्ट्रपति के प्रति उनके अटूट समर्थन और मेरे कार्यकाल के दौरान हमारे बीच बने सुखद एवं अद्भुत कार्य संबंधों के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री और सम्मानित मंत्रिपरिषद के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री का सहयोग और समर्थन अमूल्य रहा है, और मैंने अपने कार्यकाल के दौरान बहुत कुछ सीखा है। संसद के सभी सदस्यों से मुझे जो गर्मजोशी, विश्वास और स्नेह मिला है, वह हमेशा मेरी स्मृति में रहेगा। मैं हमारे महान लोकतंत्र में उपराष्ट्रपति के रूप में प्राप्त अमूल्य अनुभवों और अंतर्दृष्टि के लिए तहे दिल से आभारी हूं।

जगदीप धनखड़ ने आगे कहा कि इस महत्वपूर्ण अवधि के दौरान भारत की उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति एवं अभूतपूर्व विकास को देखना और उसमें भाग लेना मेरे लिए सौभाग्य एवं संतुष्टि की बात रही है। हमारे राष्ट्र के इतिहास के इस परिवर्तनकारी युग में सेवा करना मेरे लिए एक सच्चा सम्मान रहा है। इस प्रतिष्ठित पद से विदा लेते हुए मैं भारत के वैश्विक उत्थान और अभूतपूर्व उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर रहा हूं और इसके उज्ज्वल भविष्य में अटूट विश्वास रखता हूं। 

RELATED ARTICLES

3 mins ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

38 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...