प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में करेंगे तीन जनसभाएं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। वे मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित करने के साथ आज के प्रचार की शुरुआत करेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज सबसे पहले सुबह 11 बजे मिर्जापुर, दोपहर एक बजे घोसी और दोपहर 02:30 बजे बांसगांव में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को गाजीपुर की जनसभा में कहा, “पूर्वांचल को दशकों तक विकास से वंचित रखने वाली सपा-कांग्रेस को आज वहां की जनता एक-एक वोट के लिए तरसा रही है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में लोगों का जोश भाजपा-एनडीए की प्रचंड विजय का उद्घोष है।”

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...