प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर 25-26 फरवरी, 2026 को इजराइल की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। यह प्रधानमंत्री की इजराइल की दूसरी यात्रा होगी।

रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा एवं सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और अर्थव्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे।

क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श

दोनों नेताओं के बीच पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है। यह बैठक द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इजराइल के राष्ट्रपति से भी मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दौरान इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न आयामों पर चर्चा होगी।

साझा विजन को आगे बढ़ाने का अवसर

पीएम नरेंद्र मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि करेगी। साथ ही साझा चुनौतियों की समीक्षा और दो लोकतांत्रिक देशों के बीच मजबूत सहयोग के विजन को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी। (इनपुट: पीआईबी)

RELATED ARTICLES

3 hours ago | BRICS

भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग को नई गति, मेड-इन-इंडिया सामग्री की आपूर्ति बढ़ाने पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग ने सोमवार को नई दिल्ली में भार...

4 hours ago | Annapurna Devi

महिला आर्थिक समूहों से डिजिटल सुरक्षा तक, भारत-नाइजीरिया के बीच सहयोग पर बनी सहमति

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नई दिल्ली में नाइजीरिया गणराज्य की महिला विषयों ...

6 hours ago | economic cooperation

भारत-मर्कोसुर व्यापार समझौते के विस्तार पर वार्ता शुरू, आर्थिक संबंध होंगे मजबूत

भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन ने मर्क...