19/04/24 | 9:27 am

Print

प्रधानमंत्री की आज उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रैली, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी करेंगे जनसभा

भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शुक्रवार) उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में पार्टी की जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी दौरे का विवरण भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, आज पीएम सबसे पहले सुबह 10:15 बजे उत्तर प्रदेश में होंगे। वो उत्तर प्रदेश के अमरोहा में भारतीय जनता पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर दो बजे मध्य प्रदेश के दमोह में होंगे। आज के चुनावी दौरे की आखिरी जनसभा प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में करेंगे। वो महाराष्ट्र के वर्धा में शाम सवा पांच बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि दमोह लोकसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में मतदान होना है। यहां से भाजपा के राहुल लोधी मैदान में हैं। लोधी 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद वह विधानसभा उपचुनाव हार गए थे। दमोह जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने बताया कि जनसभा में करीब 75 हजार लोगों के आने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...