13 फरवरी को क्यूए-उद्योग सम्मेलन, रक्षा गुणवत्ता पर फोकस

नौसेना और रक्षा विनिर्माण में गुणवत्ता आश्वासन के भविष्य पर विचार-विमर्श के लिए 13 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली के मानेकशॉ ऑडिटोरियम में क्यूए-उद्योग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का विषय ‘ट्रेसेबिलिटी, स्पीड और ट्रस्ट – लेवरेजिंग टेक्नोलॉजी फॉर स्मार्टर क्वालिटी एश्योरेंस’ रखा गया है। इसमें रक्षा मंत्रालय, भारतीय नौसेना, क्वालिटी एश्योरेंस एजेंसियों, शिपयार्ड, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और प्रमुख उद्योग भागीदारों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

डिजिटल तकनीक से सुदृढ़ होगा गुणवत्ता तंत्र

सम्मेलन का उद्देश्य गुणवत्ता आश्वासन प्रक्रियाओं को मजबूत करना, विनिर्माण श्रृंखला में ट्रेसेबिलिटी बढ़ाना, अनुमोदन और प्रमाणन प्रक्रियाओं में तेजी लाना तथा हितधारकों के बीच दीर्घकालिक विश्वास स्थापित करने में डिजिटल प्रौद्योगिकियों की भूमिका को रेखांकित करना है। यह मंच नीति निर्माताओं, पेशेवरों और उद्योग प्रतिनिधियों को सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान और तकनीक-आधारित आधुनिक क्यूए इकोसिस्टम की रूपरेखा तैयार करने का अवसर देगा।

तकनीकी सत्रों में अहम मुद्दों पर चर्चा

सम्मेलन के तकनीकी सत्रों में जहाज निर्माण के लिए डिजिटल गुणवत्ता आश्वासन- ट्रेसेबिलिटी, गति और विश्वास; गुणवत्ता आश्वासन नीति अनुपालन और उद्योग सहयोग; तथा नौसेना जहाज निर्माण और स्पेयर पार्ट्स के लिए आपूर्ति आदेशों से जुड़े मुद्दों पर पैनल चर्चाएं होंगी। इन सत्रों में जहाज निर्माण, स्पेयर पार्ट्स आपूर्ति, नीति अनुपालन और सहयोगात्मक गुणवत्ता ढांचों से जुड़ी चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

महत्वपूर्ण पहलों की होगी शुरुआत

सम्मेलन के दौरान कई महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत की जाएगी। इनमें भारतीय नौसेना और समुद्री उद्योग- एक क्षमता सूची का प्रकाशन, युद्ध प्रणालियों और सेंसरों के एकीकृत डेटा प्रबंधन के लिए सामान्य सूचना मॉडल पर संयुक्त सेवा दिशानिर्देश जारी करना, तथा उत्कृष्ट गुणवत्ता प्रदर्शन वाले पात्र उद्योग भागीदारों को ग्रीन चैनल दर्जा और स्व-प्रमाणन प्रदान करना शामिल है। इन कदमों से उद्योग सहभागिता और सूचना साझाकरण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। (इनपुट: पीआईबी)

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 1:01 am

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस मंगरोल

भारतीय नौसेना ने 12 अक्टूबर 2026 को मुंबई स्थित नौसेना गोदी में स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस मंगरोल (पी82...

09/10/26 | 5:37 pm | CDS General Anil Chauhan Karwar Naval Base

भारतीय नौसेना के बुनियादी ढांचे को मजबूती, सीडीएस ने कारवार बेस पर सुविधाओं का किया उद्घाटन

भारतीय नौसेना के कारवार अड्डे को और बड़े नौसैनिक केंद्र के रूप में विकसित करने का काम तेजी से आग...