Print

आर. प्रज्ञानानंदा ने 2026 ग्रैंड चेस टूर फाइनल में पक्की की जगह

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने 2026 ग्रैंड चेस टूर के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सिन्कफील्ड कप में एक राउंड बाकी रहते हुए प्रज्ञानानंदा और अमेरिका के वेस्ली सो पांच-पांच अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

2026 ग्रैंड चेस टूर में कुल छह टूर्नामेंट शामिल हैं पोलैंड सुपर रैपिड एंड ब्लिट्ज, रोमानिया सुपरबेट क्लासिक, क्रोएशिया सुपर रैपिड एंड ब्लिट्ज, सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज, सिन्कफील्ड कप और अंत में ग्रैंड चेस टूर फाइनल।

प्रज्ञानानंदा के शानदार प्रदर्शन में सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज प्रतियोगिता की जीत और सिन्कफील्ड कप में लगातार अच्छे प्रदर्शन की अहम भूमिका रही। इन्हीं नतीजों के आधार पर उन्होंने फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

ग्रैंड चेस टूर के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने प्रज्ञानानंदा को बधाई देते हुए कहा कि सिन्कफील्ड कप में एक राउंड बाकी होने के बावजूद उन्होंने 2026 GCT फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। हालांकि, वह अभी भी सिन्कफील्ड कप का खिताब जीतने की दौड़ में बने हुए हैं।

ग्रैंड चेस टूर फाइनल 21 से 28 अगस्त तक सेंट लुइस चेस क्लब में खेला जाएगा। इसमें टूर के शीर्ष चार खिलाड़ी नॉकआउट प्रारूप में खिताब के लिए मुकाबला करेंगे। यदि चौथे स्थान के लिए खिलाड़ियों के अंक बराबर रहते हैं, तो अंतिम प्रतिभागी का फैसला 20 अगस्त को होने वाले क्वालीफाइंग प्लेऑफ से किया जाएगा।

प्रज्ञानानंदा की फाइनल में जगह भारतीय शतरंज के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है। अब उनकी नजर सिन्कफील्ड कप के अंतिम दौर में शीर्ष स्थान हासिल करने और इसके बाद GCT फाइनल में खिताब जीतने पर होगी।

(इनपुट- ANI)

RELATED ARTICLES

27/11/26 | 7:59 pm

भूख और अभावों से विश्व चैंपियन बनने तक: दीपिका टी.सी. ने हौसले से बदली अपनी तकदीर

कुछ कहानियां किसी बड़े सपने से नहीं, जिंदगी की छोटी-छोटी जरूरतों और मुश्किलों से शुरू होती हैं। ...

27/11/26 | 10:15 am | Australia Cricket

8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने वरिष्ठ अधिवक्ता फियोना मैकलियोड एओ एससी को एक स्वतंत्र समीक्षा पै...