भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के नेता विदेशों में बैठकर सोशल मीडिया के माध्यम से भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 से लगातार कांग्रेस पार्टी, विशेषकर राहुल गांधी और उनकी टीम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
संबित पात्रा ने कहा, “राहुल गांधी विदेश जाकर देश के खिलाफ बयान देते हैं”
संबित पात्रा ने कहा, “राहुल गांधी विदेश जाकर देश के खिलाफ बयान देते हैं। बांग्लादेश, पाकिस्तान, दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया, यूरोप और अमेरिका में बैठे उनके लोग, जिनका भारत से कोई सीधा संबंध नहीं है, वे भारत में नैरेटिव सेट करने की कोशिश करते हैं।”
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कुछ दिन पहले एक नया फीचर आया है
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कुछ दिन पहले एक नया फीचर आया है, जिसके माध्यम से यह पता लगाया जा सकता है कि किसी अकाउंट का उपयोगकर्ता किस देश में स्थित है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का आधिकारिक अकाउंट, भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय का अकाउंट और उनका (संबित पात्रा ) व्यक्तिगत अकाउंट, सभी भारत का ही लोकेशन दिखाते हैं।
विपक्ष पर हमला तेज करते हुए पात्रा ने कहा, “कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का अकाउंट संयुक्त राज्य अमेरिका दिखा रहा है
वहीं विपक्ष पर हमला तेज करते हुए पात्रा ने कहा, “कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का अकाउंट संयुक्त राज्य अमेरिका दिखा रहा है। आईएनसी महाराष्ट्र का अकाउंट पहले आयरलैंड लोकेशन दिखाता था, लेकिन फीचर आने के बाद इसे भारत में बदल दिया गया है। आईएनसी हिमाचल का अकाउंट भारत लोकेशन दिखाता है, लेकिन यह थाईलैंड आधारित एंड्रॉइड ऐप से संचालित होता प्रतीत होता है।”
पात्रा ने आरोप लगाया कि 2014 से अब तक राहुल गांधी और उनकी सोशल मीडिया टीम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत को अपमानित करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है
पात्रा ने आरोप लगाया कि 2014 से अब तक कांग्रेस पार्टी, विशेष रूप से राहुल गांधी और उनकी सोशल मीडिया टीम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत को अपमानित करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है-चाहे इसके लिए विदेशी ताकतों की मदद लेनी पड़े या विदेशों से अपने अकाउंट्स का संचालन कर भारत में झूठा नैरेटिव गढ़ना पड़े।
उन्होंने कहा कि अर्पित शर्मा नामक एक क्रिएटर ने हाल ही में कथित वोट चोरी पर एक वीडियो बनाया, लेकिन उसका अकाउंट भारत से संचालित नहीं, बल्कि यूरोप से चल रहा है
उन्होंने कहा कि अर्पित शर्मा नामक एक क्रिएटर ने हाल ही में कथित वोट चोरी पर एक वीडियो बनाया, लेकिन उसका अकाउंट भारत से संचालित नहीं, बल्कि यूरोप से चल रहा है। अपने वीडियो में उसने कई ऐसे दावे किए जिनसे भारत को कमजोर करने की कोशिश की गई।
राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी विदेशों से फर्जी सूचनाएं फैलाने वालों के दावों को दोहराते हैं
संबित पात्रा ने आगे कहा कि डॉ. कालिका नाम के उपयोगकर्ता के सिंगापुर स्थित अकाउंट ने भारतीय चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी का झूठा दावा किया और मनगढ़ंत तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कहा कि ये उदाहरण एक चिंताजनक पैटर्न की ओर इशारा करते हैं, जिसमें राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी विदेशों से फर्जी सूचनाएं फैलाने वालों के दावों को दोहराते हैं। (इनपुट : आईएएनएस)


