रेल मंत्री 15 अक्टूबर को करेंगे IREE-2025 का उद्घाटन, 15 से अधिक देश लेंगे हिस्सा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 15 से 17 अक्टूबर तक यहां भारत मंडपम में आयोजित होने वाली 16वीं अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी (आईआरईई 2025) का उद्घाटन करेंगे। सीआईआई व्यापार मेला परिषद के अध्यक्ष बी त्यागराजन ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा रेल मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी में चीन और रूस सहित 15 से अधिक देशों के 400 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे जो 30 हजार से ज्यादा अत्याधुनिक रेलवे और मेट्रो उत्पादों, नवाचारों और टिकाऊ समाधानों का प्रदर्शन करेंगे। 

https://x.com/RailMinIndia/status/1975901490444439673

आईआरईई 2025 एक महत्वपूर्ण मंच

आईआरईई 2025 एक महत्वपूर्ण मंच है जो भारतीय रेलवे को वैश्विक प्रौद्योगिकी दिग्गजों से जोड़ता है। यह भारत की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता को दर्शाता है और साथ ही टिकाऊ एवं कुशल रेलवे समाधानों पर सहयोग को बढ़ावा देता है। त्यागराजन ने कहा कि रेल मंत्रालय के सहयोग से, आईआरईई 2025 का उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना, व्यापार साझेदारी को सुविधाजनक बनाना और रेलवे प्रौद्योगिकी में भारत की बढ़ती क्षमताओं को प्रदर्शित करना है।

आईआरईई 2025 वैश्विक रेलवे प्रणाली का यह सबसे बड़ा आयोजन

रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक (सूचना और प्रचार) दिलीप कुमार ने कहा कि आईआरईई 2025 वैश्विक रेलवे प्रणाली का यह सबसे बड़ा आयोजन है। इसमें 15 से अधिक देशों के निर्माता भाग लेंगे। भारत की बात करें तो भारतीय रेलवे, रेलवे के पीएसयू और जोनल रेलवे की प्रोडक्शन इकाइयां भी इसमें हिस्सा लेंगी। भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में बड़ा कदम

यह आयोजन अहम

उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में आत्मनिर्भर भारत की महत्ता तो है ही साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘मेड इन भारत’ को बढ़ावा देने में यह आयोजन अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी को मेक इन भारत और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलों के तहत रेल आधुनिकीकरण और विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

प्रदर्शनी में रोलिंग स्टॉक निर्माण, रेलवे विद्युतीकरण, सिग्नलिंग और दूरसंचार प्रणालियां, स्मार्ट स्टेशन प्रौद्योगिकियां, रेलवे में एआई, स्वचालन, हरित और टिकाऊ परिवहन समाधान को शामिल किया जाएगा। (इनपुट-एजेंसी) 

RELATED ARTICLES

26 mins ago | Digital Health Resources

डिजिटल स्वास्थ्य संसाधनों से मजबूत होगी भारत की शोध संस्कृति: पुण्य सलीला श्रीवास्तव

नई दिल्ली में राष्ट्रीय चिकित्सा पुस्तकालय (एनएमएल) ने शुक्रवार को “डिजिटल स्वास्थ्य संसाधन: प...

30 mins ago | Broadcasting Regulations

TRAI ने DRM आधारित टीवी प्रणालियों के ऑडिट के लिए मसौदा नियमावली जारी की

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने DRM आधारित टीवी वितरण प्रणालियों के ऑडिट के लिए विस्तृत न...